होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

0
32

ब्यूरो रिपोर्ट।

महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा है। Himachal Pradesh Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Department ने एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) श्रेणी के राशनकार्ड धारकों के आटे के कोटे में कटौती करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा असर प्रदेश के करीब 19.5 लाख राशनकार्ड धारकों पर पड़ेगा, जो सस्ती दरों पर राशन के लिए सरकारी डिपुओं पर निर्भर हैं।14 नहीं, अब मिलेगा 11 किलो आटानई व्यवस्था के तहत एपीएल परिवारों को अब 14 किलो के बजाय मात्र 11 किलो आटा ही मिलेगा। फरवरी माह में पहले ही एक किलो की कटौती की जा चुकी थी, और अब दो किलो और कम कर दिया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर तीन किलो आटे की कमी उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ेगी।बाजार से खरीदना पड़ेगा महंगा आटाएपीएल परिवारों को सरकार डिपो पर 12 रुपये प्रति किलो की दर से आटा उपलब्ध करवाती है। बाजार में आटे के दाम अधिक होने के कारण कोटे में कमी से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होना तय है। कई मध्यमवर्गीय परिवारों को अब अतिरिक्त आवश्यकता बाजार से पूरी करनी पड़ेगी।बीपीएल व एनएफएसए परिवारों को राहतराहत की बात यह है कि बीपीएल तथा National Food Security Act के अंतर्गत आने वाले परिवारों के राशन में कोई कटौती नहीं की गई है। उन्हें पहले की तरह 35 किलो राशन मिलता रहेगा, जिसमें 15 किलो चावल निःशुल्क दिया जाएगा। अन्य पात्र श्रेणियों को 18 किलो 800 ग्राम आटा 1.20 रुपये प्रति किलो की दर से मिलता रहेगा।अन्य वस्तुओं की सप्लाई यथावतविभाग ने स्पष्ट किया है कि कटौती केवल एपीएल श्रेणी के आटे तक सीमित है। चावल की मात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डिपुओं पर मलका, माश व चना दाल, दो लीटर तेल (रिफाइंड व सरसों), चीनी और नमक की आपूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here