शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील भूषण (35 वर्ष), निवासी गाँव निहारी, तहसील कोटखाई, जिला शिमला को PIT ND&PS Act, 1988 के तहत 3 माह के लिए निरुद्ध कर मॉडल सेंट्रल जेल कंडा भेज दिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश पर की गई है। आरोपी पहले भी NDPS Act, 1985 के तहत दर्ज मामलों में शामिल रहा है, जिनमें वर्ष 2023 में थाना ढली से 5.78 ग्राम और वर्ष 2025 में थाना ठियोग से 76.050 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ था। लगातार संलिप्तता के कारण उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
शिमला पुलिस ने पिछले 31 दिनों में 22 आदतन और संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के तहत गिरफ्तार कर 3 माह के लिए जेल भेजा है। नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान सख्ती और लगातार जारी है।

