लाहौल (रंजीत लाहौली, संवाददाता)
लाहौल की तरफ आने वाले डीजल और पेट्रोल से भरे दो टैंकर को आज सुबह आठ बजे से अटल टनल के साउथ पोर्टल पर रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि शाम पांच बजे के बाद ही टैंकरों को छोड़ा जाएगा ।इधर छुरपक पैट्रोल पंप के प्रभारी ने बताया है कि पंप में पैट्रोल के स्टाक खत्म हो गया है। वहीं कार्यकारी उपायुक्त एवं एसडीएम केलांग कुनिका एकर्ज ने कहा है कि इस संदर्भ में एसडीएम मनाली से बात की जा रही हैं ।
केलांग से रंजीत लाहौली की रिपोर्ट
