नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.46 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

0
178

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने निहारी क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान एक वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 31.46 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया।पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्मजीत सिंह (34) पुत्र सरदार गुरविंदर सिंह निवासी ढिल्लों नगर, लुधियाना (पंजाब), गुरविंदर सिंह (36) पुत्र सरदार हरजिंदर सिंह निवासी बसंत नगर, लुधियाना (पंजाब) तथा व्योम खक्टा (27) पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी गांव शॉन, डाकघर गरावग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशीले पदार्थ के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस अब इस मामले से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here