हाब्बन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ का किया दौरा

0
349

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन के छात्रों ने आज दिनांक 20 मार्च, 2025 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ का दौरा किया l कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के भौतिक, रसायन, गणित एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में विभिन्न प्रयोगों के बारे में जानकारी हासिल की l इसकी अतिरिक्त महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों के द्वारा बच्चों को विज्ञान से संबंधित वृत्त चित्र फिल्म के द्वारा जानकारी दी गई l छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न प्रैक्टिकल्स में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली l राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन के 18 छात्रों सहित पाठशाला के अध्यापक श्री प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे l राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के प्राध्यापकों डॉ अभिषेक, डॉ पंकज शर्मा एवं प्रोफेसर विनोद कुमार ने छात्रों को अपने-अपने विषय के बारे में जानकारियां प्रयोग के माध्यम से दी l कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र वर्मा द्वारा बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिया गया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here