राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
यूथ मीडिया क्लब धामला पझौता की राजगढ़ इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की समृति में युवा दिवस का आयोजन नेहरूयुवा केंद्र नाहन सिरमौर के सौजन्य से किया गया | जिसमे मुख्यातिथि के तोर पर इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल टेकनोलॉजी व राइट कम्प्यूटर संस्थापक प्रमोद कुमार रहे | विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस मोके पर अमित क्रांति ने विवेकानंद जी के जीवन कर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला | इस कार्यक्रम् में 180 युवाओं ने भाग लिया यूथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने कहा की इस दिवस को मानने का उदेश्य देश के युवाओं का जागृत कर देश सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की भावना उत्तपन करना था | इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजित किया गया । साथ ही साथ केमिकल नशा से दूर रहने व रक्तदान जिसे समाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया । यूथ मीडिया क्लब धामला आने वाली 22 जनवरी 2025 को अपने 9 वर्षो का कार्यकाल पर कर रहा है जिस उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला पझौता में करवाया जाएगा, इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु यूथ मीडिया क्लब ने नेहरू युवा केंद्र सयोंजक नाहन सुरेंदर शर्मा का धन्यवाद किया ।


