दुमती क्लब कामरू द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0
1412

किन्नौर (देवकल नेगी, संवाददाता),

दुमती क्लब कामरू द्वारा रविवार को एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन क्लब भवन में किया गया | इस सम्मान समारोह में का गांव के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत कर्मचारियों तथा घूमती क्लब कामरू के पूर्व सदस्यों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । साथ ही साथ इस दौरान रसराग महिला मंडल, सारियोसारी महिला मंडल तथा कुकरिंग महिला मंडल के महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । बता दे की दूमती क्लब कामरू के प्रधान सत्यदेव नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूमती क्लब कामरू द्वारा सेवानिवृत्ति तथा क्लब के पूर्व सदस्यों के सम्मान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि सेवानिवृत हुए कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सेवाएं दी है साथ ही साथ क्लब के पूर्व सदस्यों ने क्लब के लिए बेहतर कार्य किया है जिसको लेकर क्लब द्वारा लगभग 55 लोगो के सम्मान हेतु क्लब भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान क्लब के प्रधान सत्यदेव नेगी, उप प्रधान शिव प्रकाश नेगी तथा क्लब के सभी सदस्य तथा ग्रामीण भी विशेष रूप से मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here