शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

0
116

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी के समीप चंडीगढ़ से रोहड़ू जा रही बस में सवार दो युवकों को 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को पुलिस थाना पश्चिम शिमला की टीम शोघी पुलिस चौकी के समीप गश्त पर थी और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से रोहड़ू की ओर जा रही एक बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवार दो युवकों के कब्जे से 10.74 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपियों की पहचान नितीश (18) पुत्र शशि, निवासी बस्ती जोधेवाल, समराला चौक के नजदीक, जिला लुधियाना, पंजाब तथा यश टांडा (19) पुत्र सोहन लाल टांडा, निवासी घुमन एन्क्लेव, मेहरबान, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में की है।इस मामले में पुलिस थाना पश्चिम शिमला में एफआईआर संख्या 235/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026, के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कथित तौर पर चिट्टे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जिला शिमला पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here