ब्यूरो रिपोर्ट
सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने हरिपुरधार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम हैलीपैड हरिपुरधार के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि साहिल शर्मा निवासी गांव लोहाणधार, डाकघर मझौली, तहसील कुपवी, जिला शिमला हरिपुरधार के आसपास चिट्टे की बिक्री में संलिप्त है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।