नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

0
113

ब्यूरो रिपोर्ट ।

नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में कच्चा टैंक नाहन निवासी केशव ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई हर्षित और शिवम के साथ हर्षित की कार में रामकुंडी स्थित मैकेनिक की दुकान पर जा रहे थे।शिकायत के अनुसार रामकुंडी तालाब उतराई के पास एक अन्य वाहन उनकी गाड़ी के सामने खड़ा कर दिया गया। वाहन चालक सलमान उर्फ भूरी को गाड़ी पीछे करने के लिए कहा गया, जिसको लेकर कथित तौर पर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सलमान और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने केशव, हर्षित और शिवम के साथ लात-मुक्कों तथा पत्थरों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here