लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

0
285

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद हुआ। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शरीर पर मिले चोट के निशानजानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मानपुरा में उमेश कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी बिहार, हाल निवासी चनालमाजरा, तहसील बद्दी द्वारा अपने भाई मुकेश कुमार के 28 सितंबर से लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के अनुसार मुकेश कुमार शाम के समय अपने कुछ साथियों के साथ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस थाना मानपुरा में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा तलाश के दौरान चनालमाजरा क्षेत्र स्थित एक छोटे तालाब से मुकेश कुमार का शव बरामद किया गया। मौके पर मृतक के भाई उमेश कुमार द्वारा शव की पहचान की गई। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।जांच में जुटी पुलिसवहीं, शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के कारण मामले की गहन जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल की टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र एवं सुरक्षित किए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके पर चल रही जांच एवं पुलिस कार्रवाई का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here