तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

0
34

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वीरवार, 25 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मैदानी इलाकों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्टमौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के सात जिलों में अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी और किन्नौर शामिल हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ मौसम अचानक बदल सकता है।ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और असुरक्षित संरचनाओं से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।मानसून की विदाई का भी दौर शुरूवहीं, हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह प्रदेश से मानसून के पूरी तरह विदा होने की संभावना है। हालांकि, मानसून की विदाई के दौरान ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।यानी मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में तुरंत पूरी तरह शुष्क मौसम नहीं होगा। अगले कुछ दिनों में स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here