BJP के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन

0
31

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हाल ही में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार देर रात अंतिम सांस ली।कलराज मिश्रा के पारिवारिक मित्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित त्यागी ने निधन की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शनिवार को अस्पताल पहुंचकर सत्यवती मिश्रा का हालचाल जानने पहुंचे थे।सत्यवती मिश्रा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नोएडा के सेक्टर-51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।परिजनों के अनुसार, सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलराज मिश्रा एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here