ब्यूरो रिपोर्ट।
शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किशोर शौच के लिए घर से जंगल की ओर जा रहा था। अचानक रास्ते में पैर फिसलने से वह करीब 15 से 20 फुट नीचे पत्थरों के बीच जा गिरा। हादसे में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई।मृतक किशोर की पहचान गांव भूट, डाकघर भराणू निवासी सुमित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित बचपन से ही दिव्यांग था और मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित था।जानकारी के अनुसार, सुमित घर के आंगन से जंगल की ओर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रास्ते से नीचे खेत में जा गिरा। पत्थरों पर गिरने के कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी और वह दर्द से चीखने लगा। आवाज सुनकर उसके पिता सुरेंद्र सिंह और गांव के ही मंगत राम मौके पर पहुंचे।सुमित को खून से लथपथ हालत में देखकर ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर नेरवा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दी।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…