Categories: Uncategorized

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने माता-पिता और परिजनों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने दावा किया कि उसे पढ़ाई और काम करने से रोका जाता है, उसकी पेंटिंग्स फाड़ दी जाती हैं तथा उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए घर छोड़ दिया है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती भावुक नजर आ रही है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ता है। युवती के अनुसार, उसने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है और वह एक कलाकार है, लेकिन परिवार उसे अपने पैरों पर खड़ा होने और काम करने की अनुमति नहीं देता। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी किताबों को जलाने की धमकियां दी जाती हैं और उसकी बनाई पेंटिंग्स फाड़ दी जाती हैं।युवती ने आरोप लगाया कि परिजन उस पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने का दबाव बना रहे हैं। शादी से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकियां मिलने का भी दावा किया गया है। युवती का कहना है कि उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और अब वह अपने दम पर आगे की पढ़ाई तथा अपने सपनों को पूरा करना चाहती है।वहीं, युवती के परिवार ने सोशल मीडिया वीडियो में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवती के माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ की है। परिजनों ने युवती द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती का पता लगाने में जुटी है। एसपी ने कहा कि युवती के सामने आने और उसके बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago