निशेष शर्मा राजगढ़।
सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में दो बसों की टक्कर का मामला सामने आया है। हादसा सराहां बस अड्डे से कुछ दूरी पर गांव भेलन से पहले मोड़ पर हुआ।पुलिस के अनुसार, HRTC डिपो नाहन की बस संख्या HP71A-9355 सराहां बस अड्डे से जा रही थी। इसी दौरान भेलन की ओर से सराहां की तरफ आ रही निजी बस शीतल HP16AA-8085 ने सरकारी बस की साइड में टक्कर मार दी। टक्कर से HRTC बस को नुकसान पहुंचा है।गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। HRTC बस चालक रोहित पुंडीर की शिकायत पर पुलिस थाना पच्छाद में निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चालक पर बस को कथित तौर पर तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से चलाने का आरोप लगाया है। मामले की आगामी जांच जारी है।