Categories: Uncategorized

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्त्ता महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत एक होटल में उसके साथ आए व्यक्ति अभिषेक फोरे, जो ट्रिप कैप्टन बताया जा रहा है, ने उसके साथ कथित तौर पर अपशब्द कहे और दुष्कर्म किया।महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago