Categories: Uncategorized

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने शोघी के समीप एक युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार (18), निवासी रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम शोघी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग के लिए हरियाणा रोडवेज की एक बस को रोका। बस में सवार एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली।तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखा गया करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेते हुए आरोपी युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।मामले में बालूगंज पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है।ड्रग नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिसमहज 18 वर्ष की उम्र में युवक के पास चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।जांच के दौरान पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और जांच के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकती है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago