हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

0
758

निशेष शर्मा राजगढ़

राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार पुत्र निवासी गांव ड्रैना, पंचायत नेरी कोटली के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार किसी कार्य के सिलसिले में पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव ड्रैना से नेरी कोटली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पिकअप का दरवाजा खुल गया। इससे अरुण कुमार अपना संतुलन खो बैठे और चलती पिकअप से सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।डीएसपी राजगढ़ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि अरुण कुमार परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके पीछे वृद्ध माता, पत्नी और आठ वर्षीय मासूम बेटा रह गया है। अरुण की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here