Categories: Uncategorized

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन।

उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स अकादमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला 7 से 9 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।कार्यशाला का संचालन स्थापित अभिनेता अनीश सैनी कर रहे हैं, जबकि अखिल सहायक प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन करीब 14 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अभिनय की मूलभूत तकनीकें, संवाद अदायगी, बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के हाव-भाव, मंच प्रस्तुति और आत्मविश्वास विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और अभिनय अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण भी कराया गया।कार्यशाला में भार्गव, अयान, आध्या परमार, नविका शर्मा, अलीज़ा उल्फ़त, अथर्व कौशल, अलीना उल्फ़त, देवांशी, अलीशा उल्फ़त, मनस्वी, काव्या सोइन, ईशान्वी और आव्या सोलंकी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लिया और अभिनय की बारीकियों को सीखने में रुचि दिखाई।उम्मीद फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को कला, संस्कृति तथा व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। अभिनय प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद कौशल, रचनात्मक सोच और मंच पर स्वयं को अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है।वहीं, स्टेपको सोसायटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक कार्यशालाएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन 9 अगस्त को होगा। अंतिम दिन प्रतिभागियों के अभिनय प्रदर्शन का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago