Categories: Uncategorized

शिमला: महिला कांस्टेबल की शिकायत पर कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। राजधानी शिमला में स्थानीय कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला में दर्ज एफआईआर में कलाकार पर प्रेसवार्ता के दौरान महिला कर्मचारी के खिलाफ आपत्तिजनक, अपमानजनक तथा शारीरिक बनावट पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर विधिसम्मत एवं निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर के अनुसार, 29 जुलाई को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान गोपी जैक्स ने उनके संबंध में सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणियां कीं। आरोप है कि कलाकार ने उनके शारीरिक स्वरूप और वजन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ।
मामला हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी शिकायतों से भी संबंधित बताया जा रहा है। वर्ष 2019-20 की भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑर्केस्ट्रा में बतौर गायिका नियुक्त दो महिला कांस्टेबलों ने मानसिक उत्पीड़न, मानहानि और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए संयुक्त शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि प्रेसवार्ता के दौरान उनकी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर झूठे आरोप लगाए गए और उसे एक पुलिस अधिकारी से जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
शिकायतकर्ता महिला कांस्टेबलों का कहना है कि वे राष्ट्रीय स्तर के टीवी कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों तथा हिमाचल पुलिस के नशा विरोधी जनजागरूकता अभियानों में राज्य पुलिस का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका आरोप है कि लगाए गए निराधार आरोपों से न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि धूमिल हुई है, बल्कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करने का प्रयास किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

स्कूल पहुंचने के बाद मिली छुट्टी की सूचना, प्रशासनिक देरी से बारिश में भटके नौनिहाल

ओपी शर्मा चंबा खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन…

11 hours ago

चम्बा में दर्दनाक हादसा: जंगल से लौट रही युवती उफनते नाले में बही, सुबह सियूल नदी से मिला शव

ओपी शर्मा चंबा चम्बा, 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल से…

11 hours ago

राजगढ़: जहरीला पदार्थ खाने से 29 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के गांव कुडू लवाना निवासी 29 वर्षीय…

16 hours ago

5 अगस्त तक नहीं मिलेगी राहत! हिमाचल के 7 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप लगातार जारी है। मौसम विज्ञान…

19 hours ago

लोन नहीं चुकाया तो जमीन हुई नीलाम! बघाट बैंक ने डिफाल्टर पर कसा शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। बघाट बैंक ने ऋण नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त रुख…

1 day ago

पाइपलाइन जांच के बहाने बुलाया, फिर रची मौत की साजिश; JEE हत्याकांड में 4 गिरफ्तार

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। जलशक्ति विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (JEE) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड…

2 days ago