Categories: Uncategorized

राजगढ़: जहरीला पदार्थ खाने से 29 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़

सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के गांव कुडू लवाना निवासी 29 वर्षीय युवक की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब का आदी था। परिजनों के मुताबिक 29 जुलाई को उसने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। इसी दौरान उसने अपनी बाईं कलाई पर किसी नुकीली वस्तु से कट लगा लिए और कथित रूप से किसी जहरीले पदार्थ का भी सेवन कर लिया। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर बाईं कलाई पर हल्के कट के निशान और बाईं टांग पर मामूली खरोंच के अलावा अन्य कोई चोट नहीं पाई गई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

1 hour ago

सरकारी डेंटल कॉलेज में मरीजों से मनमानी वसूली के आरोप, दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों से निर्धारित…

1 hour ago

अचानक बिगड़ी 7 माह की गर्भवती की तबीयत, IGMC में इलाज के बीच मां-बच्चे दोनों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना गंभीर और जानलेवा हो सकता…

1 hour ago

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार…

1 day ago

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

2 days ago

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच पूरी, सोमवार को खुलेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का राज

ब्यूरो रिपोर्ट। चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़…

2 days ago