ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 29 और 30 जुलाई को मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, चम्बा और बिलासपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि शिमला, कुल्लू, सोलन और हमीरपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है।मंगलवार शाम मौसम में आए बदलाव के दौरान कांगड़ा में सर्वाधिक 16 मिलीमीटर, धर्मशाला में 9.2 मिलीमीटर तथा शिमला में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो ऊना 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में 179 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, 62 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं और 59 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक 58 सड़कें मंडी, 42 कुल्लू और 30 चम्बा जिले में अवरुद्ध हैं। चम्बा में 41 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि सिरमौर और हमीरपुर जिलों में पेयजल योजनाओं पर सबसे अधिक असर पड़ा है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदियों, नालों और मौसमी खड्डों के समीप जाने से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि भारी वर्षा के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। चंबा जिले के लाहड़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिले के भुंतर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जुड़ी एक बेहद…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अदालती आदेश के बावजूद दोबारा जमीन पर अवैध…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा सकता है।…