एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार: कार खाई में गिरी, पांच की मौत

0
35

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसा भरमौर–पठानकोट स्टेट हाईवे पर लहर के पास उस समय हुआ, जब परिवार अपने एक वर्षीय बीमार बच्चे को इलाज के लिए पठानकोट ले जा रहा था। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में बीमार बच्चा, उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है। हादसे के कारणों का भी फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वाहन से चालक का नियंत्रण हटने के कारण कार गहरी खाई में जा गिरी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हादसा दुर्गम क्षेत्र में और देर रात होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान संबंधी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच भी जारी है।प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर विशेषकर रात के समय और बारिश के मौसम में अत्यंत सावधानी के साथ वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here