Categories: Uncategorized

बड़े-बड़े पत्थर और मलबा बनकर बरसे मौत के साए, 3 कर्मचारी घायल;

ब्यूरो रिपोर्ट।

चंबा। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं लोगों के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं। चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ामुख के समीप शुक्रवार शाम अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर तेजी से नीचे गिरने लगे। इस दौरान चमेरा-3 पावर स्टेशन की डैम साइट पर काम कर रहे करीब 25 कर्मचारियों की जान खतरे में पड़ गई।जानकारी के अनुसार, डैम साइट पर शुक्रवार शाम रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से जोरदार गड़गड़ाहट के साथ मलबा और बड़े पत्थर गिरने लगे। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खतरे को भांपते हुए कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई और अपनी जान बचाई।भूस्खलन की चपेट में आने से तीन कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।एनएचपीसी के महाप्रबंधक टिकेश्वर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन के दौरान तीन कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं और सभी की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने समय रहते सूझबूझ और फुर्ती का परिचय दिया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। यदि कर्मचारी समय रहते सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचते तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से लोगों से बेहद सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

22 hours ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

1 day ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

1 day ago

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

3 days ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 days ago

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

3 days ago