संध्या कश्यप नाहन।
नाहन। सड़क पर मुसीबत में फंसे किसी अनजान व्यक्ति की निस्वार्थ मदद करना ही सच्ची इंसानियत की पहचान है। नाहन-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगड़ाह के तीन युवाओं ने ऐसा ही उदाहरण पेश किया। पेट्रोल खत्म होने के कारण बीच रास्ते फंसी दो युवतियों की समय रहते मदद कर युवाओं ने मानवता की मिसाल कायम की।जानकारी के अनुसार, दो युवतियां स्कूटी पर कालाअंब से नाहन की ओर जा रही थीं। अंबवाला के समीप अचानक स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके चलते दोनों सड़क किनारे फंस गईं। इसी दौरान नाहन से कालाअंब की ओर जा रहे संगड़ाह निवासी राहुल, संदीप और ललित कंठ की नजर परेशान युवतियों पर पड़ी।तीनों युवकों ने बिना समय गंवाए अपनी कार रोकी और मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कार वापस मोड़ी और स्कूटी को धक्का लगाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद युवतियों को अपनी कार में बैठाकर सैनवाला स्थित काली मंदिर के पास से नजदीकी पेट्रोल पंप तक ले गए और बोतल में पेट्रोल भरवाया।पेट्रोल लेकर तीनों युवक वापस स्कूटी के पास पहुंचे और उसमें पेट्रोल डालकर उसे स्टार्ट करवाया। इतना ही नहीं, युवाओं ने तब तक मौके पर रुककर युवतियों का साथ दिया, जब तक वे पूरी तरह सुरक्षित होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो गईं।राहुल, संदीप और ललित कंठ सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के निवासी हैं और कालाअंब के मैंथापाल क्षेत्र में MRL Transport नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालित करते हैं।संकट की घड़ी में तीनों युवाओं द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता, तत्परता और सामाजिक जिम्मेदारी की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आज भी समाज में इंसानियत और एक-दूसरे की मदद करने का जज्बा जिंदा है।
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…