Categories: Uncategorized

बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने सुंदरनगर के व्यक्ति से ठगे 5 लाख रुपए

ब्यूरो रिपोर्ट।

सुंदरनगर। साइबर अपराधियों ने बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर सुंदरनगर निवासी एक व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस को दी शिकायत में सुंदरनगर निवासी दीपक पांडे ने बताया कि उसे एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को बैंक के कस्टमर केयर विभाग से जुड़ी कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान महिला ने बैंकिंग प्रक्रिया का हवाला देते हुए उससे क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल कर ली।इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 5 लाख रुपए के कई लेन-देन किए जा चुके हैं। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई।एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, ओटीपी, पिन या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

4 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 day ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago