हेमंत चौहान ददाहू।
संगड़ाह। विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत कोलवा घाटो के गांव कोलवा निवासी सत्या देवी पत्नी स्वर्गीय मंगा राम की जंगल में दुर्घटनावश गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सत्या देवी बड़ग भूतमढ़ी (चियाली) के जंगल की ओर जा रही थीं, इसी दौरान वह रास्ते से नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम 18 जुलाई को सिविल अस्पताल ददाहू में करवाया गया।
सत्या देवी का परिवार पहले से ही दुखों और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। करीब 15 वर्ष पूर्व उनके पति मंगा राम का निधन हो गया था। इसके बाद सत्या देवी ने अकेले ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली। करीब दो वर्ष पूर्व उनके बड़े बेटे कुलदीप की भी मौत हो गई थी। उनका शव ददाहू के समीप जंगल से 42 दिन बाद बरामद हुआ था।
अब सत्या देवी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में दो बेटे, एक बेटी और एक बहू हैं, जबकि एक बेटा दिव्यांग बताया जा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और आय का कोई स्थायी साधन नहीं है। ऐसे में सत्या देवी ही परिवार का मुख्य सहारा थीं।
घटना पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और अन्य आवश्यक राहत प्रदान करने की मांग की है।
एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए नियमानुसार उचित मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। शिमला जिला के रामपुर में 15 जुलाई को रामपुर-खोलीघाट वाया कोठाधार मार्ग…
हेमंत चौहान ददाहू। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर…
सुरजीत नेगी, किन्नौर किन्नौर। समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्णिम…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…