सराहां, कमरऊ और पांवटा में 120 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

0
64

हेमंत चौहान ददाहू।

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 22 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय सराहां, 23 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय कमरऊ तथा 24 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित उप-रोजगार कार्यालय में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78072-22237 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here