Categories: Uncategorized

स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन ने की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति

सुरजीत नेगी, किन्नौर

किन्नौर। समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन (भारत) ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जारी आदेश के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे अनुभवी समाजसेवियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य “मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण एवं हर चेहरे पर मुस्कान” के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्वरूप में कार्यरत संस्था वर्ष 2011 से स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति के रूप में समाज सेवा करती रही है और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है।उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल पद वितरण नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पित नेतृत्व तैयार करना है। इसी सोच के तहत विभिन्न राज्यों के कर्मठ एवं अनुभवी समाजसेवियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, कौशल विकास, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके।जारी सूची के अनुसार डॉ. संजय सारथ को राष्ट्रीय संरक्षक, मुनीश कुमार को राष्ट्रीय सह-निदेशक, धर्मेंद्र ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव, सोलंकी प्रवीणभाई को गुजरात, डॉ. धीरज सहगल को दिल्ली, कुलदीप भगत सिंह को राजस्थान का समन्वयक, गौरव गुप्ता को हरियाणा अध्यक्ष, कैप्टन प्यार सिंह राणा एवं उमा ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी गोयल को योग एवं आयुष प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष, मेहताब सिंह को वरिष्ठ सलाहकार, आशा कौशल को जिला कांगड़ा अध्यक्ष, राकेश कुमार को प्रदेश सलाहकार, मोहन लाल को प्रदेश सचिव तथा सपना ठाकुर और जमना कुमारी को हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।संस्था ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे सेवा, ईमानदारी और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

7 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago