Categories: Uncategorized

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट।

भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद बेटे ने अपने ही पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे 65 वर्षीय रत्न चंद और उसके 32 वर्षीय बेटे विजय कुमार, जो बिजली विभाग में टी-मेट के पद पर कार्यरत है, के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विजय कुमार ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनके नाक और मुंह से खून बहने लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मृतक के रिश्तेदार एवं टैक्सी चालक अजय कुमार ने जाहू पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पिता के गिरने से मौत होने की बात कहता रहा, लेकिन बाद में भोरंज थाना में पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच के लिए हमीरपुर के डीएसपी लालमन शर्मा तथा बिलासपुर की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।बडैहर पंचायत के उपप्रधान विजय डोगरा ने घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि रत्न चंद का विजय कुमार इकलौता बेटा था, जबकि उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। रत्न चंद टैंपो चालक के रूप में भी कार्य करते थे।डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भोरंज थाना में हत्या का मामला दर्ज कर उसे मेडिकल करवाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

7 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago