सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पूफा-भतीजी की मौत

0
970

ब्यूरो रिपोर्ट।

सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूफा और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सराहां बाईपास के समीप उस समय हुआ, जब कार शिमला की ओर से सराहां आ रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।हादसे में 65 वर्षीय अधिकारी जेटली और उनकी 48 वर्षीय भतीजी रीना शर्मा, जो पेशे से शिक्षिका थीं, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अधिकारी जेटली की पत्नी उर्मिल जेटली और पुत्र यशस्वी जेटली गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय सिंह पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन रेफर किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here