Categories: Uncategorized

60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

नाहन 11 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार सांय कालाअम्ब में चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज के पदाधिकारियो के साथ बैठक की अध्यक्षता की इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी भी उनके साथ बैठक में मौजूद रहे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने , निवेश आकर्षित करने तथा संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है, तथा उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकुल है और उद्योग प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देते है।
उन्होेंने कहा कि कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए 25 करोड़ की लागत से जोहड़ों सब स्टेशन की क्षमता को 31.5 एमवीए से बढ़ाकर 63 एमवीए किया जा रहा है। मोगीनंद तथा खैरी में 33×11 केवी के दो सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे है जिनकी क्षमता 40 एमवीए होगी इन पर 24 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के 20 फीडरों की विद्युत तारों की क्षमता बढाई जा रही है जिससे इस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के साथ-साथ पावर कट से भी निजात मिलेगी और इससे उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि कालाअम्ब क्षेत्र में भू-जल विभाग द्वारा 20 करोड़ की लागत से रिचार्ज स्ट्रक्चर (चैकडेम) लगाए जा रहे है जिससे यहां की जल समस्या में सुधार होगा। मंत्री ने उद्योगपतियों द्वारा रखी समस्याओं को सूना तथा उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया।
विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को अपने उद्योगों में हिमाचली युवाओं को प्राथमिकता आधार पर नियुक्तियां करनी चाहिए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भी उद्योगपतियों की यथा संभव सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उद्योग सबसे सुरक्षित है तथा यह आश्वासन दिया कि उद्योगपतियों को आधारभूत सुविधाएं मिले इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दिपेन गर्ग ने मुख्य अतिथि तथा विधायक अजय सोलंकी को सम्मानित किया तथा कालाअम्ब क्षेत्र में स्थापित उद्योगपतियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें विशेषकर सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं थी।
महासचिव चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बैठक का संचालन किया इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष संजय सिंगला, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर सीता राम शर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसई पीडब्लूडी अरविंद शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा, अधिक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिक्षण अभियंता विद्युत वीके शर्मा सहित विभिन्न उद्योगों के उद्योगपति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

17 hours ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

1 day ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

1 day ago

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

2 days ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

3 days ago