ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ),
जिला ऊना में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया
आरोप है की विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने ससुराल वालो पर दहेज़ के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है
मृतिका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है जो की पंजाब के नंगल की रहने वाली थी उसकी शादी 2017 में ऊना के चताड़ा के रहने वाले अश्वनी से हुई थी मायके पक्ष ने आरोप लगाया की शादी में कार गिफ्ट की थी लेकिन ससुराल वाले उसके बाद भी बुलेट की मांग कर रहे थे आरोप है कि सीमा को दहेज़ को लेकर कई बार डंडों से पीटा गया जिससे तंग आकर सात जुलाई को सीमा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया उससे ऊना हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिवार वालो ने हॉस्पिटल परिसर में हंगामा किया पुलिस ने काफ़ी देर के बाद हंगामे पर क़ाबू पाया फ़िलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा