धर्मशाला में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी खाई में गिरी, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

0
68

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पासू स्थित सब्जी मंडी के समीप हुआ, जहां मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

मृतक की पहचान रामवीर (23) निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं हादसे में निलेश कुमार (23) निवासी शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक धर्मशाला के ढगवार स्थित मिल्क प्लांट के पास किराए के मकान में रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दोनों युवक स्कूटी पर शिल्ला मार्ग से ढगवार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पासू सब्जी मंडी के समीप पहुंचे, मोड़ काटते समय स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here