Categories: Uncategorized

राजगढ़ के शिलाबाग क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, गिरने से मौत की आशंका

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजगढ़। सिरमौर जिले के पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी शिलाबाग क्षेत्र में सोमवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान भगत राम (60) पुत्र स्वर्गीय दीना नाथ, निवासी गांव ननू, डाकघर बलग, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शव कुथल गांव की जनोल घासनी में मिला। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने की है

Himachal Darpan

Recent Posts

सर्पदंश से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र से एक दुखद घटना…

1 hour ago

कसौली ब्लाइंड मर्डर केस का 4 घंटे में खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 5 जुलाई को सोलन जिले के कसौली…

20 hours ago

पिता की मौत से उजड़ गया परिवार, चार बेटियों के सिर से उठा साया

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र में बिजली लाइन बिछाने…

22 hours ago

घर में हत्या, 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंका शव; पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के…

1 day ago

जलोड़ी जोत में हिमाचल का सामुदायिक आधारित इको-टूरिज्म मॉडल बना आजीविका, संरक्षण और सहभागिता का सफल उदाहरण

कुल्लू ( आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में इको-टूरिज्म को केवल पर्यटन…

1 day ago