Categories: Uncategorized

कसौली ब्लाइंड मर्डर केस का 4 घंटे में खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

दिनांक 5 जुलाई को सोलन जिले के कसौली क्षेत्र के जोहड़ पटियाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही डगशाई पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान 40 वर्षीय रूप लाल के रूप में हुई, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और पिछले तीन महीनों से अपने परिवार के साथ जोहड़ पटियाला में रहकर मजदूरी करता था।

जांच के दौरान घटनास्थल से खून से सना चाकू सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। राज्य विज्ञान प्रयोगशाला जूंगा की टीम ने मौके का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

जांच में मृतक की पत्नी 26 वर्षीय चन्द्रा चलाउने की कथित संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य आरोपी, 35 वर्षीय चक्रा बहादूर कामी, जो कुमारहट्टी में रह रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों आरोपियों ने कथित रूप से आपसी षड्यंत्र के तहत रूप लाल की हत्या की। दोनों आरोपियों को 6 जुलाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड लेकर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी।

पुलिस के अनुसार यह एक ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें शुरुआत में न कोई प्रत्यक्ष गवाह था और न ही आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी। इसके बावजूद वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के सूक्ष्म परीक्षण के आधार पर पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सोलन पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago