ब्यूरो रिपोर्ट।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मृतक के घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के बाद मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का आरोप है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ घटनास्थल से जरूरी नमूने भी एकत्र किए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…