Categories: Uncategorized

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दाड़वीं के गांव उहां निवासी गौरख कुमार (33) अपनी पत्नी सुषमा (26) के साथ उसके मायके लिल्ह जा रहा था। लिल्ह गांव सड़क मार्ग से काफी दूर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए ऊंची पहाड़ियों के बीच बनी संकरी पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। दंपति अक्सर इसी रास्ते से अपने रिश्तेदारों के यहां आता-जाता था।बताया जा रहा है कि दोनों हंसी-खुशी ससुराल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिल्ह के समीप एक गहरी ढांक के पास अचानक गौरख कुमार का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर गहरी खाई की ओर गिरने लगा। पति को गिरता देख सुषमा ने बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में उसका संतुलन भी बिगड़ गया और दोनों एक साथ गहरी खाई में जा गिरे।हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago