Categories: Uncategorized

किन्नौर दौरे पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पंचायत प्रतिनिधियों व किन्नौर कैलाश यात्रा को लेकर करेंगे बैठकें

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

28 जून से 1 जुलाई तक किन्नौर प्रवास, कल्पा में होगा रात्रि ठहराव

हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 28 जून से 1 जुलाई तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 28 जून को सायं 5 बजे रिकांगपिओ पहुंचेंगे। इसके बाद उनका रात्रि ठहराव कल्पा में रहेगा।

29 जून को प्रातः 11 बजे वह एकीकृत जनजातीय विकास प्राधिकरण (आईटीडीपी) भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर कैलाश यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद उनका रात्रि ठहराव भी कल्पा में ही रहेगा।

30 जून को दोपहर 1 बजे मंत्री कल्पा पंचायत घर में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पंचायतों से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद भी उनका रात्रि ठहराव कल्पा में रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री 1 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे कल्पा से शिमला के लिए रवाना होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को मंत्री के दौरे को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago