Categories: Uncategorized

होमवर्क पूरा न करने पर 7वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र द्वारा होमवर्क पूरा न करने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजन न्याय की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस को दी गई शिकायत में लुदोड़ी निवासी शारदा देवी पत्नी महेंद्र पाल ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ स्कूल में मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित छात्र का नूरपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी करवाया है। घटना के बाद क्षेत्र में अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इसी बीच एक प्रतिनिधिमंडल ने नूरपुर थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और आरोपी प्रिंसिपल की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago