Categories: Uncategorized

मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मोहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत नाहन शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु कच्चा टैंक से गुन्नूघाट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यातायात संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

आदेशानुसार 25 जून 2026 को रात्रि 9:00 बजे से 26 जून 2026 को प्रातः 5:00 बजे तक तथा 26 जून 2026 को दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक गुन्नूघाट से कच्चा टैंक वाया डाइट मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को परिवर्तित किया गया है। इस अवधि के दौरान निजी एवं एचआरटीसी बसों का संचालन दोनों दिशाओं में बस अड्डा नाहन से दिल्ली गेट होते हुए वाया वाल्मीकि बस्ती चौक मार्ग से किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए गुन्नूघाट से कच्चा टैंक की ओर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को आवश्यकतानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago