Categories: Uncategorized

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ),

सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। 18 और 19 जून 2026 की मध्यरात्रि को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई यानी SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्लीन क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 31.93 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन, 23 हजार 570 रुपये नकद और एक डिजिटल वेटिंग मशीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ गाठा, निवासी मूल रूप से चौपाल, जिला शिमला तथा वर्तमान में धोबीघाट, सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही विधि अनुसार गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर, सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 19 जून को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का नशा तस्करी से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके खिलाफ सदर थाना सोलन में चिट्टा तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

8 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago