Categories: Uncategorized

रैम्प परियोजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों हेतु “फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम” का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ),

केलांग, 23 जून, 2026: जिला उद्योग केन्द्र (DIC), लाहौल एवं स्पीति द्वारा डीपीओ कार्यालय, केलांग में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड (NITCON Limited) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से लगभग 53 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, उद्योग विभाग तथा बैंकिंग क्षेत्र सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सुनील कौंडल, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), एसबीआई लाहौल एवं स्पीति, नरेश दत्ता, केसीसीबी केलांग, रंजन सिंह, एसबीआई केलांग, शावन कुमार, आईसीआईसीआई बैंक केलांग सोमेश शर्मा, प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, लाहौल एवं स्पीति संतोष आनंद, सहायक निदेशक, हस्तशिल्प विभाग सुनीता, एलवीडीसी, एनआरएलएम अविनाश, एफटीओ तथा जिका वानिकी परियोजना के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सुश्री नीमा देवी, जो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की सफल लाभार्थी हैं, ने भी अपने उद्यमिता अनुभव साझा किए।

सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को महिला उद्यमिता, वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं, सरकारी अनुदान एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा सुरक्षा, उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration) तथा विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल पंजीकरण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला उद्यमियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) तथा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) जैसे विपणन प्लेटफॉर्मों के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं के लिए व्यापक बाजार तक पहुंच बना सकें।

विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिला उद्यमियों को अपनी व्यावसायिक क्षमताओं को बढ़ाने तथा नए विकास अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों के लिए विशेषज्ञों से संवाद स्थापित करने, वित्तीय एवं व्यावसायिक विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने तथा उपलब्ध सहायता तंत्रों के बारे में जानकारी हासिल करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह ने उद्यमिता के प्रति उनकी बढ़ती रुचि तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

यह कार्यक्रम रैम्प (Raising and Accelerating MSME Performance – RAMP) परियोजना के सामाजिक समावेशन (Social Inclusion) घटक के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को सुदृढ़ करना, उन्हें सरकारी सहायता तंत्रों के प्रति जागरूक बनाना तथा सतत आजीविका एवं बाजार संपर्क के अवसर उपलब्ध कराना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

4 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

5 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

5 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

12 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

13 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

23 hours ago