झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

0
21

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय के साथ मनाया जा रहा है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग शिविर का आगाज परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर कर्म चंद निदेशक विद्युत मंत्रालय और योग विशेषज्ञ ललित भारती भी उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से आह्वान किया कि वे योग को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दैनिक जीवन में शामिल करें।
योग विशेषज्ञ ललित भारती के मार्गदर्शन में प्राणायाम, आसन और ध्यान का अभ्यास कराया गया। आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाणित एवं आयुष मंत्रालय के लेवल-वी प्रमाणित योग शिक्षक ललित भारती के व्याख्यान और योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव के कारणों एवं उनके समाधान के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here