Categories: Uncategorized

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ),

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। थाना चौकी क्षेत्र से सरकाघाट की ओर आ रही एचआरटीसी की एक सरकारी बस भटेड़ा चौकी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। गनीमत यह रही कि बस गहरी खाई में गिरने के बजाय सड़क किनारे निचली ओर जाकर फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। उस समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक यात्री सवार था। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए।

हादसे में चालक, परिचालक और यात्री को मामूली चोटें आई हैं। तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है और वे सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस सड़क से नीचे लुढ़कने के बाद एक स्थान पर जाकर अटक गई। यदि बस आगे गहरी ढलान की ओर बढ़ जाती तो दुर्घटना बेहद गंभीर रूप ले सकती थी और जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भटेड़ा चौकी के समीप एक सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में चालक, परिचालक और एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं तथा सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, मकान से बरामद हुई 7 लीटर अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

53 minutes ago

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

18 hours ago

सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों सहेलियों की तलाश खत्म, दूसरे दिन मिला दूसरी छात्रा का शव!

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग…

20 hours ago

भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, कुछ घंटों में थम गईं दोनों की सांसें; एक ही श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के…

23 hours ago

रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे CM सुक्खू! डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे समापन

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई…

1 day ago