Categories: Uncategorized

भ्रम फैलाने की बजाय समाधान पर हो राजनीति: गिरी योजना विवाद पर अजय सोलंकी

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन, 22 जून: विधायक अजय सोलंकी ने गिरी नदी आधारित पेयजल योजना को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और हालिया राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, न कि भ्रम और सनसनी फैलाकर चर्चा में बने रहना।जारी प्रेस बयान में अजय सोलंकी ने कहा कि हाल ही में गिरी नदी पेयजल योजना को लेकर कुछ भ्रामक बातें सामने आई हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पिछले एक दिन के दौरान तकनीकी कारणों से एक ट्यूबल में समस्या उत्पन्न हुई थी। जल शक्ति विभाग ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 24 घंटे के भीतर इस समस्या का समाधान कर दिया और वर्तमान में नाहन क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी कई बार पाइपलाइनें और ट्यूबल प्रभावित हुए, लेकिन विभाग ने दिन-रात मेहनत कर योजनाओं को शीघ्र बहाल किया और लोगों को राहत पहुंचाई।विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता के कारण यह महत्वपूर्ण पेयजल योजना क्षेत्र को प्राप्त हुई। विकास और जनहित से जुड़े ऐसे कार्य राजनीति से ऊपर होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। अजय सोलंकी ने कहा कि उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है। समस्याओं का समाधान शांतिपूर्वक और प्रभावी तरीके से करना ही उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आपदा और प्राकृतिक परिस्थितियों में अवसर तलाशकर राजनीति करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा नहीं है।उन्होंने नाहन की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि गिरी नदी योजना में पर्याप्त ट्यूबल संचालित हैं, पानी की उपलब्धता सामान्य है और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजनीति नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहकर उनकी सुविधा सुनिश्चित करना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago