सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक फ्लैट में मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने 14 जून 2026 को तत्काल दबिश दी और तलाशी के दौरान 10.13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।
पुलिस ने मौके से अभिषेक चंदेल निवासी दभोटा, जिला सोलन और कार्तिक निवासी गोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की और 15 जून को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…