जन्मदिन पर मानवता की मिसाल: सौरभ शर्मा ने किया रक्तदान, मरीजों में बांटे फल

0
31

कुल्लू ( आशा डोगरा ,सब एडिटर ),

आज एनएसयूआई के पूर्व महासचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने अपने 27वें जन्मदिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रक्तदान किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है।

अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार स्वैच्छिक रक्तदान अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here