चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ),
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था से जुड़े एक ठेकेदार और उसके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि नौकरी का दबाव बनाकर उनका लंबे समय से शोषण किया जाता रहा। मामले को लेकर महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपितों द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिलाओं पर दबाव बनाया जाता था। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर गलत हरकतें की जाती थीं। साथ ही कुछ महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें शहर से बाहर होटल और अन्य स्थानों पर भेजने के लिए दबाव डाला जाता था।
महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी लिखित शिकायतें दी थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में सफाई ठेकेदार सुबोध पाठक और एक अन्य व्यक्ति विक्की का नाम लिया गया है।
उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और जांच पूरी होने तक मामले को आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…